--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: बद्री प्रसाद कॉलेज में गूंजा नशामुक्त भारत का

By NS
On: August 24, 2026 5:01 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


आरंग। CG NEWS: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रकाशमणि दादी जी के स्मृति दिवस के अवसर पर नशामुक्त भारत अभियान एवं मिशन स्पंदन के अंतर्गत आरंग स्थित बद्री प्रसाद कॉलेज तथा आत्मानंद स्कूल समोदा में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर स्वस्थ, सकारात्मक एवं मूल्यनिष्ठ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना रहा।


कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखकर ही स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन अपनाने के साथ-साथ अपने परिवार और मित्रों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से नशामुक्त भारत बनाने की शपथ ली। उन्होंने सभी प्रकार के नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज मेडिकल विंग, राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के वक्ताओं ने युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ सोच, सकारात्मक दृष्टिकोण और संस्कारों के साथ युवा देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। नशामुक्त भारत का संकल्प विकसित भारत की दिशा में भी एक सशक्त कदम है।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment