--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: न्यायालयीन परिसर में भारी हंगामा, शासकीय कार्य में

By NS
On: July 18, 2026 12:17 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


बिलासपुर। CG NEWS: बिलासपुर स्थित न्यायालय परिसर में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब एक पुराने मामले में न्यायिक रिमांड के लिए लाए गए आरोपी के पक्ष में कुछ लोगों ने एकराय होकर जमकर हंगामा किया।

न्यायालय की गरिमा को ताक पर रखते हुए उपद्रवियों ने न केवल शासकीय और न्यायालयीन कार्य में गंभीर बाधा उत्पन्न की, बल्कि वहां मौजूद कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की कर उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का प्रयास किया। भीड़ ने अभद्र व्यवहार करते हुए अश्लील गाली-गलौज की और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियाँ देते हुए आरोपी को बलपूर्वक वहां से ले जाने की कोशिश की।

– Advertisement –

Ad image

​इस पूरी घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को सीधी चुनौती दी, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से मामले को संज्ञान में लेकर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी अमृतदास डहरिया को गिरफ्तार कर लिया है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment