--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: निजी अस्पताल की अमानवीयता, इलाज का बिल चुकाने के

By NS
On: July 30, 2026 7:56 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


बिलासपुर। CG NEWS: बिलासपुर के तोरवा स्थित हरिओम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की एक बेहद संवेदनहीन और अमानवीय तस्वीर सामने आई है, जहां सड़क हादसे में जान गंवाने वाली कोरिया जिले की आदिवासी महिला तिलसिया बाई गोंड के शव को अस्पताल प्रबंधन ने तीन दिनों से बंधक बना रखा है।

मृतका को 25 जुलाई को एक्सीडेंट के बाद गंभीर हालत में इलाज के लिए इस निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान 28 जुलाई को उसकी मौत हो गई। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन बिल की बकाया रकम चुकाने का दबाव बनाते हुए लगातार परिजनों को शव सौंपने से इनकार कर रहा है, जिसके कारण गरीब परिवार पिछले तीन दिनों से अस्पताल के चक्कर काटने और अपनों की लाश पाने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment