--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: नशे में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक

By NS
On: July 27, 2026 2:59 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


जांजगीर-चांपा। CG NEWS: जांजगीर-चांपा शहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नशे की हालत में एक युवक पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया और घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा करता रहा। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां युवक के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

सूचना मिलते ही पुलिस की रिस्पांस टीम और नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक युवक को समझाने का प्रयास किया गया। घंटों की मशक्कत और समझाइश के बाद पुलिस और नगर पालिका की टीम ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

– Advertisement –

Ad image

समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल युवक को सुरक्षित हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार युवक नशे की हालत में था, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment