--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: दो पत्नियों की जिद में युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा

By NS
On: June 28, 2026 7:45 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


धमतरी । CG NEWS: एक युवक ने अपनी जिद के चलते ऐसा कदम उठा लिया, जिससे लोगों की सांसें थम गईं। वह करीब 50 फीट ऊंचे हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया और लंबे समय तक नीचे उतरने से इनकार करता रहा। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जबकि पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए काफी देर तक समझाइश दी।

यह घटना धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंड़रा की है। टावर पर चढ़ने वाले युवक की पहचान यादराम साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी वह अपनी दोनों पत्नियों को एक साथ रखने की मांग को लेकर इसी हाईटेंशन टावर पर चढ़ चुका है।

इस बार भी युवक की हरकत से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और पूरे घटनाक्रम को देखते रहे।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

– Advertisement –

Ad image

देखिये वीडियो



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment