--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: दो दिन में 14 मवेशियों की मौत: रेलवे ट्रैक पर 10

By NS
On: September 20, 2026 1:37 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


भानुप्रतापपुर। CG NEWS: भानुप्रतापपुर क्षेत्र में महज 24 घंटे के भीतर हुए दो अलग-अलग हादसों में 14 मवेशियों की मौत ने आवारा पशुओं की समस्या और उनके प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शनिवार शाम दल्ली-रावघाट रेलवे लाइन पर भैंसा कन्हार के पास टावर वैगन की चपेट में आने से 10 मवेशियों की मौत हुई, जबकि रविवार सुबह भानुप्रतापपुर मुख्य चौक पर अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से 4 मवेशियों की जान चली गई।

रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे मवेशी, टावर वैगन की चपेट में आए

– Advertisement –

Ad image

शनिवार शाम भानुप्रतापपुर से करीब छह किलोमीटर पहले ग्राम भैंसा कन्हार के पास यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि किसान अपने मवेशियों को रेलवे ट्रैक के दूसरी ओर ले जा रहा था। इसी दौरान रावघाट की ओर से बालोद जा रहे टावर वैगन की चपेट में मवेशी आ गए। हादसे में 10 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर से टावर वैगन भी क्षतिग्रस्त हुआ। क्षतिग्रस्त इंजन को हटाने के लिए दल्लीराजहरा से दूसरा इंजन बुलाया गया। इस पूरी प्रक्रिया के चलते करीब तीन घंटे तक रेलवे ट्रैक पर यातायात प्रभावित रहा।

अगली सुबह मुख्य चौक पर फिर हादसा

– Advertisement –

Ad image

रेल हादसे के अगले ही दिन रविवार सुबह भानुप्रतापपुर के मुख्य चौक पर अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से चार मवेशियों की मौत हो गई। लगातार हुई इन दोनों घटनाओं में कुल 14 मवेशियों की मौत ने शहर और आसपास के इलाकों में खुले में घूमने वाले पशुओं की समस्या को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

मौके पर पहुंचा प्रशासन, पोस्टमार्टम कराया

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम गंगाधर वाहिले, जनपद पंचायत सीईओ कुलदीप ठाकुर और पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराया गया।लगातार हो रही पशु मौतों के बीच अब सबसे बड़ा सवाल मवेशियों के सड़क और रेलवे ट्रैक तक पहुंचने से रोकने की व्यवस्था को लेकर है। पशु मालिकों की जिम्मेदारी के साथ-साथ आवारा पशुओं के प्रबंधन और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में प्रभावी इंतजाम की जरूरत भी सामने आई है। दो दिनों में 14 मौतें सिर्फ हादसों का आंकड़ा नहीं, बल्कि सड़क और रेलवे सुरक्षा के साथ पशु प्रबंधन की व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल छोड़ गई हैं।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment