--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: त्योहारों से पहले KCG पुलिस का बड़ा सुरक्षा प्लान,

By NS
On: September 16, 2026 8:05 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


खैरागढ़। CG NEWS: आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने KCG पुलिस अलर्ट मोड पर है। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, खैरागढ़ के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग और विजिबल पुलिसिंग की गई। पुलिस टीम ने मुख्य मार्गों, बाजार, होटल, लॉज, ढाबों, आउटर क्षेत्रों और संदिग्ध स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान गणेश पंडालों का निरीक्षण कर आयोजन समितियों से चर्चा की गई। समितियों को पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, अग्निशमन उपकरण, विद्युत सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे और श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करने के आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस ने होटल, लॉज और ढाबों की भी जांच की। संचालकों को आगंतुकों का उचित सत्यापन करने और शराब पीने की सुविधा उपलब्ध नहीं कराने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। KCG पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने लगातार पेट्रोलिंग एवं निगरानी की जा रही है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment