--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली बनी जानलेवा

By NS
On: September 24, 2026 4:33 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


धमतरी। Lightning Accident: तेज बारिश और गरज-चमक के बीच धमतरी जिले में आकाशीय बिजली ने एक परिवार पर कहर बरपा दिया। नगरी क्षेत्र में बुधवार शाम अचानक बिजली गिरने से चार लोग चपेट में आ गए। इनमें एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना नगरी ब्लॉक के फरसियां-बोड़र्रा मुख्य मार्ग की है। शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच इलाके में तेज बारिश हो रही थी और लगातार बादल गरज रहे थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली सड़क पर मौजूद लोगों के पास गिरी। इसकी चपेट में आने से गिरजा शंकर ध्रुव, जितेंद्र सिन्हा, पोषण ध्रुव और भूपेश ध्रुव गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद करते हुए चारों को शासकीय सिविल अस्पताल नगरी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद गिरजा शंकर ध्रुव को मृत घोषित कर दिया। वहीं जितेंद्र सिन्हा, पोषण ध्रुव और भूपेश ध्रुव का उपचार किया जा रहा है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारी-कर्मचारी भी मामले की जानकारी जुटा रहे हैं। बारिश के बीच हुए इस हादसे ने स्थानीय लोगों को भी स्तब्ध कर दिया है।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment