दुर्ग। CG NEWS : जिला अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत पर परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है, परिजनों का कहना है कि प्रसूता को 3 सितंबर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन 5 सितंबर को प्रसव पीड़ा और रक्तस्राव के बाद भी समय पर उचित उपचार नहीं मिला।
बाद में ऑपरेशन के दौरान नवजात की मौत की जानकारी दी गई, मामले में परिजनों ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है, घटना के बाद अस्पताल में परिजनों ने नाराजगी जताई, उनका आरोप है कि अगर समय रहते उचित उपचार मिलता, तो शायद नवजात की जान बचाई जा सकती थी, हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मामले को लेकर सिविल सर्जन ने जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।










