--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: जान जोखिम में डाल नदी पार कर स्कूल जा रहे बच्चे,

By NS
On: August 29, 2026 11:23 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


अंबिकापुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के चिताघुटरी गांव में स्कूली बच्चों को अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार कर स्कूल जाना पड़ रहा है। काशीडांड-चिताघुटरी मार्ग पर पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। हालात इतने गंभीर हैं कि, पालकों को खुद बच्चों को नदी पार कराते देखा जा रहा है। नदी पार करते बच्चों और ग्रामीणों का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हालात की भयावह तस्वीर साफ दिखाई दे रही है।

पुल नहीं होने से बढ़ी परेशानी
काशीडांड-चिताघुटरी मार्ग पर लंबे समय से पुल की जरूरत महसूस की जा रही है। लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। बरसात के दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही इस मार्ग से आवागमन बेहद जोखिम भरा हो जाता है। खासकर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को नदी पार करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

– Advertisement –

Ad image

बच्चों को खुद नदी पार करा रहे पालक
नदी का जलस्तर बढ़ने के बावजूद बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए पालक खुद नदी में उतरने को मजबूर हैं। सामने आए वायरल वीडियो में पालक बच्चों को नदी पार कराते नजर आ रहे हैं। तेज बहाव के बीच इस तरह नदी पार करना किसी बड़े हादसे को न्योता देने से कम नहीं है।

बारिश में कट जाता है गांव का संपर्क
चिताघुटरी गांव में बारिश के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। नदी का जलस्तर बढ़ने पर गांव का संपर्क मुख्य ग्राम पंचायत और ब्लॉक मुख्यालय से कट जाता है। इसका सीधा असर ग्रामीणों की रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ता है। स्कूल आने-जाने वाले बच्चों के अलावा बीमार मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी परेशानी होती है। आपात स्थिति में एंबुलेंस गांव तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। वहीं ग्रामीणों को राशन और अन्य जरूरी सामान लाने के लिए भी जोखिम उठाकर नदी पार करनी पड़ती है।

ग्रामीणों ने की पुल निर्माण की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि, काशीडांड-चिताघुटरी मार्ग पर पुल का निर्माण उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग है। इसके बावजूद अब तक स्थायी पुल नहीं बन सका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुल निर्माण कराने की मांग की है। फिलहाल, ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थायी पुल बनने तक वैकल्पिक सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था करने की मांग की है। ताकि बारिश के दौरान स्कूली बच्चों, मरीजों और आम ग्रामीणों को अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार न करनी पड़े।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment