--विज्ञापन यहां--

CG News: जर्जर स्कूल भवन के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा

By NS
On: July 17, 2026 5:12 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


अभनपुर। CG NEWS: रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सोनासिली में जर्जर स्कूल भवन को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को ग्रामीणों ने स्कूली बच्चों के साथ मिलकर प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और नए भवन के निर्माण की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया।

– Advertisement –

Ad image

ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। ऐसे भवन में बच्चों को पढ़ाना उनकी जान जोखिम में डालने जैसा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक नया भवन नहीं बनाया गया, जिससे मजबूर होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने शिक्षा मंत्री और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना है कि जब तक नए स्कूल भवन के निर्माण की ठोस घोषणा नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

– Advertisement –

Ad image

बताया जा रहा है कि इस विद्यालय में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक कक्षाएं दो पालियों में संचालित होती हैं। भवन की जर्जर स्थिति के कारण बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों में लगातार भय का माहौल बना हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।

फिलहाल गांव में स्थिति शांतिपूर्ण है, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और नया स्कूल भवन बनने तक उनका विरोध जारी रहेगा।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment