--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में शुरू होंगी माइक्रो ब्रुअरी, अब मिलेगा ताजा क्राफ्ट बीयर का स्वाद; सरकार ने दी मंजूरी

By NS
On: June 26, 2026 4:01 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। CG NEWS: छत्तीसगढ़ में बीयर प्रेमियों और होटल-रेस्टोरेंट उद्योग के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने प्रदेश में माइक्रो ब्रुअरी (Craft Beer Brewery) खोलने की अनुमति दे दी है। नई आबकारी नीति के तहत अब प्रदेश में ताजा और अलग-अलग फ्लेवर वाली क्राफ्ट बीयर तैयार कर ग्राहकों को उसी परिसर में परोसी जा सकेगी। सरकार का मानना है कि इस फैसले से पर्यटन, होटल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही राज्य के राजस्व में भी वृद्धि होगी।

माइक्रो ब्रुअरी ऐसी इकाई होती है, जहां सीमित मात्रा में उच्च गुणवत्ता वाली ताजा बीयर तैयार की जाती है। सामान्य फैक्ट्री में बनने वाली बीयर की तुलना में क्राफ्ट बीयर छोटे बैच में बनाई जाती है, जिससे उसके स्वाद, गुणवत्ता और ताजगी पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसमें बेहतर गुणवत्ता वाले माल्ट, हॉप्स और अन्य प्राकृतिक सामग्री का उपयोग किया जाता है, जिसके कारण इसका स्वाद भी अलग और अधिक प्रीमियम माना जाता है।

लाइसेंस के लिए तय किए गए सख्त नियम

राज्य सरकार ने माइक्रो ब्रुअरी खोलने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार ब्रुअरी और उससे जुड़े रेस्तरां का कुल क्षेत्रफल कम से कम 4,000 वर्गफीट होना अनिवार्य होगा। इसके अलावा फायर सेफ्टी, मशीनों की सुरक्षा और अन्य तकनीकी मानकों का पालन करना भी जरूरी होगा।

नई नीति के तहत माइक्रो ब्रुअरी संचालकों को हर वर्ष 10 लाख रुपये की लाइसेंस फीस देनी होगी। साथ ही लाइसेंस जारी होने से पहले फीस का 25 प्रतिशत सुरक्षा राशि के रूप में जमा करना होगा। पहले यह लाइसेंस शुल्क 25 लाख रुपये था, जिसे घटाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया है, ताकि अधिक निवेशक इस क्षेत्र में आगे आ सकें।

रोजाना 1000 लीटर तक उत्पादन की अनुमति

सरकार ने प्रत्येक माइक्रो ब्रुअरी को प्रतिदिन अधिकतम 1,000 लीटर क्राफ्ट बीयर बनाने की अनुमति दी है। तैयार की गई बीयर को केवल उसी परिसर में स्थित रेस्तरां या ग्राहकों को परोसा जा सकेगा।

250 से 300 रुपये तक हो सकती है एक गिलास की कीमत

नई व्यवस्था के तहत क्राफ्ट बीयर पर 60 रुपये प्रति बल्क लीटर उत्पाद शुल्क लगाया जाएगा। अनुमान है कि एक गिलास क्राफ्ट बीयर की कीमत 250 से 300 रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि, इसकी अंतिम कीमत ब्रांड और फ्लेवर के आधार पर तय होगी।

पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

सरकार का मानना है कि माइक्रो ब्रुअरी शुरू होने से प्रदेश में पर्यटन और होटल उद्योग को नई पहचान मिलेगी। इसके साथ ही नए निवेश आकर्षित होंगे, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और राज्य सरकार को लाइसेंस फीस तथा उत्पाद शुल्क के रूप में अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब और गोवा जैसे राज्यों में पहले से सफलतापूर्वक संचालित हो रही माइक्रो ब्रुअरी की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ भी इस क्षेत्र में नई शुरुआत करने जा रहा है।

The post CG NEWS: छत्तीसगढ़ में शुरू होंगी माइक्रो ब्रुअरी, अब मिलेगा ताजा क्राफ्ट बीयर का स्वाद; सरकार ने दी मंजूरी appeared first on Grand News.



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment