सरगुजा। CG NEWS: सरगुजा छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में लुण्ड्रा पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 138.4 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान स्कॉर्पियो वाहन समेत करीब 90 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है।
मामले में पुलिस ने 2 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गांजा ओडिशा के ब्रह्मपुर से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।

ओडिशा से यूपी ले जा रहे थे गांजा
पुलिस को गांजा तस्करी की सूचना मिलने के बाद लुण्ड्रा क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन की जांच की गई। तलाशी के दौरान वाहन से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे को जब्त कर वाहन को भी कब्जे में ले लिया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ओडिशा के ब्रह्मपुर से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे थे। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ ही गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क और इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।







