--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: खेत में काम कर रहे मजदूरों पर गिरी आकाशीय बिजली,

By NS
On: September 24, 2026 6:37 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


खैरागढ़। CG NEWS: जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर ग्राम झीकादाह में बुधवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर झुलस गए। हादसा दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार ग्राम कालकसा निवासी हेमंत पटेल पिता गणपत पटेल, उम्र 35 वर्ष समेत कुछ मजदूर झीकादाह के एक खेत में निंदाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बादल गरजे और खेत में आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से हेमंत सहित तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों को तत्काल सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया।

– Advertisement –

Ad image

जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद हेमंत को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य मजदूरों का उपचार किया गया, जिसके बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्राम कालकसा में मातम पसरा है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment