--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

By NS
On: August 8, 2026 4:45 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। CG NEWS: भगवान शिव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला तूल पकड़ने के बाद रायपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दर्ज शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर यह कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, फेसबुक पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी और हंसराज गोयल ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पोस्ट से भगवान शिव के प्रति श्रद्धा रखने वाले लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

– Advertisement –

Ad image

मामले ने शुक्रवार रात उस समय और तूल पकड़ लिया, जब बजरंग दल के कार्यकर्ता अरुण पन्नालाल के निवास पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

– Advertisement –

Ad image

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि सावन का पवित्र महीना चल रहा है और ऐसे समय में भगवान शिव के संबंध में कथित अभद्र टिप्पणी करना बेहद आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि इसी कारण तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

 



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment