राजिम। CG NEWS : नीट के एग्जाम का रिजल्ट आ चुका है।और इस रिजल्ट में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय कोसमबूड़ा छुरा में पढ़ने वाले 15 होनहार बच्चों ने अपने काबिलियत का लोहा मनवाया है ।और इसी कड़ी में सबसे बड़ी उपलब्धि कमार समाज की इस बिटिया के नाम हुआ है। जो विकास खंड छुरा के ग्राम पंचायत तौरेंगा में निवास करने वाले शिक्षक कर्ण सिंह धनुषधारी की है। परिवार की बड़ी बेटी कु, नम्रता ने नीट उत्तीर्ण कर अपने माता,पिता, परिवार एवं समाज का नाम रोशन किया है। और कहा जाए तो पूरे प्रदेश में कमार समाज की यह पहली बेटी है जिन्होंने नीट पास कर इतिहास रचा है ।इस पिछड़ी जनजाति कमार समाज को राष्ट्रपति का दत्तक पुत्र कहा जाता है और आज यह समाज मुख्य धारा में जुड़कर शासन प्रशासन के विभिन्न योजनाओं का लाभ ले कर इनके समाज को शिक्षित कर रहे है। और समाज के होनहार बच्चे आज कंधे पर कंधे मिलाकर बड़े-बड़े एग्जाम व बड़े-बड़े पदों पर अपना लोहा मनवा रहे है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत तौरेगा का शिक्षक परिवार करण सिंह धनुषधारी की पुत्री नम्रता धनुषधारी ने एग्जाम पास कर घर परिवार का नाम रोशन किया जिसमें मां कामिन बाई ,पिता कर्ण सिंह धनुषधारी,दादी पहुनाबाई, चाचा दुखऊराम, दिनेश, लोकेश, अजय, चित्रांश , दीप्ति सोनम सहित पूरे परिवार एवं समाज में खुशी की लहर है। कु नम्रता ने अपने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों और मम्मी पापा की दी है।










