--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: कमरे में फंदे पर लटका मिला 17 वर्षीय किशोर, परिवार

By NS
On: August 2, 2026 8:07 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


बिलासपुर। CG NEWS: बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दयालबंद स्थित नारियल कोठी वार्ड क्रमांक 36 में शनिवार सुबह 17 वर्षीय शोभनाथ केवट का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

बताया गया कि दसवीं तक पढ़ाई करने के बाद वह इलेक्ट्रिशियन का काम सीख रहा था। शुक्रवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया था, लेकिन शनिवार सुबह काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजन उसे जगाने पहुंचे, जहां वह गमछे के सहारे पंखे की कुंडी से लटका मिला।

– Advertisement –

Ad image

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment