--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: एनीकट में बड़ा हादसा: नदी पार करते समय बीच धार

By NS
On: September 11, 2026 6:03 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


राजिम। CG NEWS: राजिम के पांडुका थाना क्षेत्र के कोपरा एनीकट में नदी पार करने के दौरान एक युवक बीच धार में फंस गया। इसी दौरान नदी का बहाव अचानक तेज हो गया, जिससे युवक बहाव के बीच फंसकर मदद के लिए लोगों से गुहार लगाता रहा।

घटना की सूचना प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल जिला बाढ़ आपदा एवं रेस्क्यू टीम को दी। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के चलते शिकासार डैम से पानी छोड़ा गया है, जिसके कारण नदी का जलस्तर और बहाव तेज है।

– Advertisement –

Ad image

रेस्क्यू टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही युवक तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में बह गया। फिलहाल रेस्क्यू टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment