सक्ती। CG NEWS: जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच एक दर्दनाक हादसे में उफनते नाले को पार करने की कोशिश कर रहे 55 वर्षीय थनवार यादव की तेज बहाव में बहने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, थनवार यादव सहसपुर से धूरसा की ओर जा रहे थे। भारी बारिश के कारण सरगी नाले का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ था। इसके बावजूद नाला पार करने के दौरान वह तेज बहाव की चपेट में आ गए और बह गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और प्रशासन ने तलाश शुरू की। कुछ समय बाद खूंटेरी के पास नाले में उनका शव बरामद किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए लोगों से नदी-नालों को पार न करने और सतर्क रहने की अपील की है।






