--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई

By NS
On: September 16, 2026 2:13 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


अभनपुर,नवापारा | CG NEWS: गोबरा नवापारा क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद ट्रैक्टर से रेत लाकर अवैध रूप से भंडारण किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नवापारा और राजिम क्षेत्र में ट्रैक्टरों के जरिए रेत लाकर अलग-अलग स्थानों पर जमा किया जा रहा है। इसके बाद इसी रेत को ट्रकों में भरकर ऊंचे दामों पर बेचने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

अवैध रेत भंडारण को लेकर खनिज विभाग को लगातार शिकायतें मिलने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इसी बीच गोबरा नवापारा थाना प्रभारी के नेतृत्व में नवापारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेत से भरे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है।

– Advertisement –

Ad image

दोनों ट्रैक्टरों को आगे की कार्रवाई के लिए खनिज विभाग की टीम को सुपुर्द किया गया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद अवैध रेत भंडारण और परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment