--विज्ञापन यहां--

CG NEWS : अभनपुर में निर्दलीय पार्षद आसकरण गिलहरे

By NS
On: September 27, 2026 9:19 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। CG NEWS : अभनपुर नगर में राजनीतिक गतिविधियों के बीच वार्ड क्रमांक 5 के वर्तमान निर्दलीय पार्षद आसकरण गिलहरे ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने मंत्री टंक राम वर्मा और विधायक इंद्र कुमार साहु के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष किशन शर्मा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आसकरण गिलहरे का पार्टी में स्वागत किया। उनके भाजपा में शामिल होने से वार्ड क्रमांक 5 सहित नगर की स्थानीय राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।

– Advertisement –

Ad image

बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी समय में पार्टी की गतिविधियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा हुई। भाजपा नेताओं ने नए सदस्य का स्वागत करते हुए पार्टी के प्रति सक्रियता से कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment