--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: अंबिकापुर से दिल्ली फ्लाइट और सुपरफास्ट ट्रेन

By NS
On: September 20, 2026 5:22 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


अंबिकापुर। CG NEWS: अग्रवाल समाज के महासम्मेलन के दौरान लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर सरगुजा जिले में हवाई और रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर चर्चा की। विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र सौंपकर क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा के लिए तीन प्रमुख मांगें रखीं। इनमें महामाया एयरपोर्ट दरिमा से दिल्ली के लिए सप्ताह में चार दिन नियमित हवाई सेवा शुरू करने, रायपुर-बनारस-अंबिकापुर और अंबिकापुर-बनारस-रायपुर के बीच हवाई सेवा शुरू करने तथा अंबिकापुर से सुबह 6 बजे सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की मांग शामिल है।

विधायक प्रबोध मिंज ने मुख्यमंत्री को सौंपे पत्र में बताया कि सरगुजा संभाग के लोगों द्वारा लंबे समय से रायपुर-बनारस-अंबिकापुर और अंबिकापुर-रायपुर-बनारस हवाई सेवा शुरू करने की मांग की जा रही है। पत्र में कहा गया है कि वर्तमान में अंबिकापुर से दिल्ली के लिए सप्ताह में दो दिन हवाई सेवा संचालित हो रही है और इसमें पर्याप्त यात्रियों का आवागमन हो रहा है। ऐसे में दिल्ली के लिए सप्ताह में चार दिन नियमित फ्लाइट संचालित होने से क्षेत्र के लोगों को अधिक सुविधा मिल सकेगी।

– Advertisement –

Ad image

विधायक ने पत्र में बताया कि अंबिकापुर से रायपुर जाने के लिए वर्तमान में यात्रियों को सड़क मार्ग से करीब 35 से 40 बसों और एक ट्रेन की सुविधा उपलब्ध है। यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण ट्रेन और बसों में सीट उपलब्ध नहीं हो पाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पत्र में कहा गया है कि अंबिकापुर से रायपुर के लिए सुबह के समय कोई बस या ट्रेन उपलब्ध नहीं होने के कारण यात्रियों को अपने जरूरी काम के लिए एक दिन पहले रवाना होना पड़ता है।

– Advertisement –

Ad image

प्रबोध मिंज ने मुख्यमंत्री से अंबिकापुर से रायपुर के लिए सुबह 6 बजे सुपरफास्ट ट्रेन शुरू करने की मांग की है। उनके अनुसार इस ट्रेन के शुरू होने से सरगुजा जिले के यात्रियों को रायपुर में शासकीय, कार्यालयीन और व्यापारिक कार्यों के लिए काफी सुविधा मिलेगी।

विधायक ने मुख्यमंत्री से महामाया एयरपोर्ट दरिमा से दिल्ली के लिए सप्ताह में चार दिन नियमित हवाई सेवा, रायपुर-बनारस-अंबिकापुर एवं अंबिकापुर-बनारस-रायपुर हवाई सेवा शुरू करने और अंबिकापुर से रायपुर के लिए सुबह 6 बजे सुपरफास्ट ट्रेन संचालित करने की मांग पर आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment