--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पुलिस का ‘एकता

By NS
On: July 4, 2026 2:54 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


गरियाबंद। CG NEWS:  सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर गरियाबंद पुलिस ने जिलेभर में ‘एकता वृक्षारोपण अभियान’ चलाया। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने स्कूलों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ मिलकर पौधारोपण किया।

अभियान का उद्देश्य सरदार पटेल के राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही नई पीढ़ी में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बच्चों से कहा कि जिस तरह सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधा था, उसी तरह सभी को मिलकर प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम के तहत शासकीय और निजी विद्यालयों के परिसरों में छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी दिलाया।

गरियाबंद पुलिस की इस पहल को सामुदायिक पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से पुलिस और स्कूली बच्चों के बीच संवाद व विश्वास भी मजबूत हुआ और विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ वृक्षारोपण में भागीदारी निभाई।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Ramayana Part 1: THE END से उठा पर्दा! महाबली हनुमान की

अहिवारा एवं जामुल में स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान की शुरुआत, घर-घर जाकर आवेदन भरवाएंगे कांग्रेस कार्यकर्ता; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर निकाला विजय मार्च

धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत पर राहुल गांधी का हमला, बोले-

दरबार मोखली–बेलौदी मार्ग के प्रभावित किसानों ने मुआवजा भुगतान की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

गरियाबंद के पर्यटन स्थलों पर पुलिस का सख्त पहरा, हुड़दंग और नशाखोरी पर चलेगा कानूनी डंडा,एसपी वेदव्रत सिरमौर ने चींगरापगार, जतमई, घटारानी और भूतेश्वरनाथ का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश

नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में नव-नियुक्त एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Leave a Comment