--विज्ञापन यहां--

CG NEWS: फर्जी लोन और ठगी के लिए चल रहे कॉल सेंटर का

By NS
On: June 24, 2026 10:19 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


बिलासपुर। CG NEWS: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है जो फर्जी तरीके से ऑफिस चलाकर आम नागरिकों को अपनी ठगी का शिकार बना रहा था। सीएसपी निमितेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक कार्यालय खोलकर विभिन्न माध्यमों से लोगों की निजी जानकारियां, फोन नंबर और पहचान पत्र हासिल कर रहे थे। इन जानकारियों का इस्तेमाल करके गिरोह के सदस्य लोगों को लगातार फोन कर फर्जी लोन देने का झांसा देते थे और अन्य हथकंडे अपनाकर उनसे ठगी की कोशिश कर रहे थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की, जिसमें खुलासा हुआ कि गिरोह के पास हजारों की संख्या में लोगों के फोन नंबर मौजूद हैं, जिनका उपयोग वे लगातार लोगों को फोन करने और उन्हें धोखा देने के लिए कर रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि इन नंबरों को गिरोह द्वारा बेचा भी जा रहा था। इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए सिविल लाइन पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 72 ए, 318(4) बीएनएस और 65 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सीएसपी निमितेश सिंह ने स्पष्ट किया कि मामले की गहन विवेचना की जा रही है और पुलिस यह भी जांच रही है कि क्या इस रैकेट का कोई संबंध साइबर फ्रॉड से भी है।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

Ramayana Part 1: THE END से उठा पर्दा! महाबली हनुमान की

अहिवारा एवं जामुल में स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान की शुरुआत, घर-घर जाकर आवेदन भरवाएंगे कांग्रेस कार्यकर्ता; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर निकाला विजय मार्च

धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत पर राहुल गांधी का हमला, बोले-

दरबार मोखली–बेलौदी मार्ग के प्रभावित किसानों ने मुआवजा भुगतान की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

गरियाबंद के पर्यटन स्थलों पर पुलिस का सख्त पहरा, हुड़दंग और नशाखोरी पर चलेगा कानूनी डंडा,एसपी वेदव्रत सिरमौर ने चींगरापगार, जतमई, घटारानी और भूतेश्वरनाथ का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश

नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में नव-नियुक्त एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Leave a Comment