--विज्ञापन यहां--

CG MBBS Admission 2026: छत्तीसगढ़ में MBBS और BDS प्रवेश के

By NS
On: August 7, 2026 10:37 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। CG MBBS Admission 2026: छत्तीसगढ़ के शासकीय एवं निजी चिकित्सा और दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में संचालित एमबीबीएस (MBBS) और बीडीएस (BDS) स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने प्रवेश वर्ष 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन कर काउंसिलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले छत्तीसगढ़ चिकित्सा, दंत चिकित्सा एवं भौतिक चिकित्सा (फिजियोथेरेपी) स्नातक प्रवेश नियम-2025 का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से आरक्षण, काउंसिलिंग प्रक्रिया, पात्रता और बॉण्ड से जुड़े नियमों को समझना आवश्यक होगा। नियमावली www.cgdme.in और https://cgdme.admissions.nic.in/ पर उपलब्ध है।

– Advertisement –

Ad image

आवेदन शुल्क

प्रवेश प्रक्रिया के लिए श्रेणीवार आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है—

  • अनारक्षित (UR) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 1,000 रुपये
  • अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST): 500 रुपये
  • अप्रवासी भारतीय (NRI): 10,000 रुपये

यह शुल्क नॉन-रिफंडेबल (Non-Refundable) रहेगा।

– Advertisement –

Ad image

आवेदन और च्वाइस फिलिंग की तारीख

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे से शुरू होगी और 16 अगस्त 2026 को रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी।

वहीं, कॉलेज और पाठ्यक्रम के चयन (Choice Filling) एवं लॉकिंग की सुविधा 9 अगस्त 2026 सुबह 11 बजे से शुरू होकर 17 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने और अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी, दिशा-निर्देश और अपडेट आधिकारिक वेबसाइट www.cgdme.in तथा https://cgdme.admissions.nic.in/ पर उपलब्ध रहेंगे।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment