--विज्ञापन यहां--

CG CRIME NEWS: पुरानी विवाद को लेकर युवक पर दो भाइयों

By NS
On: August 13, 2026 10:03 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


बिलासपुर। CG CRIME NEWS: बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत अन्नपूर्णा कॉलोनी, गणेश नगर के रहने वाले एक युवक पर पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों द्वारा जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी गत 12 अगस्त की रात करीब 11:00 बजे सेरसा मैदान के सामने अपने दोस्त दीपक खंडवा का जन्मदिन मना रहा था, और जब रात्रि करीब 12:30 बजे वह जश्न मनाकर अपने घर लौटने के लिए निकला, तभी रास्ते में अभिषेक राज और उसके भाई अविनाश राज ने पुराने विवाद को लेकर उसे घेर लिया और मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।

– Advertisement –

Ad image

विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने हाथ-मुक्कों और मेटल पंच के जरिये पीड़ित के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसके चेहरे और आंख के नीचे गंभीर चोटें आईं,हालांकि जब पपीड़ित वहां से बचकर आगे निकला तो आरोपियों ने रेलवे स्टेशन के पास फिर उसका पीछा कर दोबारा मारपीट की। पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई,पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment