--विज्ञापन यहां--

CG CRIME NEWS: नकली सोने का हार बेचने वाले दो युवक

By NS
On: August 9, 2026 7:19 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


जगदलपुर। CG CRIME NEWS: बस्तर के नगरनार इलाके में सोने के नाम पर ठगी का ऐसा मामला सामने आया, जिसमें लालच दिखाकर ग्रामीण को जाल में फंसाया गया। पुलिस के मुताबिक 6 अगस्त को दो आरोपी मंगनपुर निवासी लिंगेश्वर सेठिया के घर पहुंचे। दोनों ने एक हार दिखाते हुए उसकी कीमत करीब पांच लाख रुपए बताई। इसके बाद रिश्तेदार को रायपुर भेजने के लिए तत्काल 10 हजार रुपए की जरूरत बताकर हार बेचने का सौदा किया।

ग्रामीण ने भरोसा कर 10 हजार रुपए दे दिए और हार अपने पास रख लिया। लेकिन असली सोना समझकर लिया गया हार जब सोनार के पास पहुंचा तो पूरा मामला खुल गया. जांच में हार नकली निकला और उसमें पीतल मिश्रित होने की बात सामने आई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुर्ग निवासी मोहन लाल सोलंकी और बलौदाबाजार निवासी मोहन राय के रूप में हुई है।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4950 रुपए नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा तीन नकली सोने की मालाएं, जिनका कुल वजन 342.190 ग्राम बताया गया है, भी जब्त की गईं। एक मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद किया है। पूछताछ में दोनों ने ठगी की बात स्वीकार की, जिसके बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामला एक बार फिर बताता है कि सस्ते में महंगा सोना मिलने के लालच में बिना जांच के पैसा देना कितना भारी पड़ सकता है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment