--विज्ञापन यहां--

CG CRIME NEWS : छत्तीसगढ़ में यहां ट्रक से पकड़ा गया 632

By NS
On: October 4, 2026 1:29 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


 जशपुर। CG CRIME NEWS : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर एक टाटा आईसर ट्रक से 632 किलो 380 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में उत्तर प्रदेश निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 16 लाख 19 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, 4 अक्टूबर 2026 की सुबह एंटी नारकोटिक्स टीम और थाना तपकरा पुलिस की संयुक्त टीम लावाकेरा बैरियर पर ओडिशा की ओर से आने वाले संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान टाटा आईसर ट्रक क्रमांक UP-47-AT-9839 को रोककर तलाशी ली गई।

जांच के दौरान ट्रक में ऊपर खाली बोतलों से भरी बोरियां रखी मिलीं। इन बोरियों को हटाने पर नीचे रखी बोरियों में टेप से लिपटे पैकेट मिले। तलाशी में कुल 20 बोरियों से 597 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 632.380 किलो निकला।

ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था गांजा

पूछताछ में ट्रक चालक ने अपना नाम विनोद कुमार गुप्ता (42) निवासी ग्राम बेरिया खलीलपुर, थाना देहात कोतवाली, जिला बहराइच, उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस के अनुसार, आरोपी गांजा ओडिशा से लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था। उसके पास गांजे से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा, तस्करी में इस्तेमाल ट्रक, दो मोबाइल फोन और 3 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक, वाहन की कीमत करीब 25 लाख रुपये और मोबाइल की कीमत करीब 25 हजार रुपये है। इस तरह मामले में कुल 3 करोड़ 41 लाख 47 हजार रुपये की जब्ती की गई है।

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

जशपुर पुलिस ने बताया कि इससे पहले 2 अक्टूबर 2026 को भी लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर टाटा आईसर मिनी ट्रक से 440.630 किलो गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। लगातार दो बड़ी कार्रवाइयों के बाद पुलिस ने ओडिशा सीमा से होने वाली मादक पदार्थों की तस्करी पर निगरानी और तेज कर दी है।

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

मामले में थाना तपकरा में अपराध क्रमांक 87/2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(सी) में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे उत्तर प्रदेश में किसे पहुंचाया जाना था। पुलिस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

कार्रवाई में डीएसपी शुभम तिवारी, एसडीओपी कुनकुरी विनोद कुमार मंडावी, थाना प्रभारी तपकरा निरीक्षक त्रिलोक प्रधान सहित एंटी नारकोटिक्स टीम और थाना तपकरा पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment