--विज्ञापन यहां--

CG CRIME NEWS: घर से अगवा कर व्यवसायी से 10 लाख की

By NS
On: July 24, 2026 11:15 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


अभनपुर। CG CRIME NEWS: गोबरा नवापारा में व्यवसायी के साथ लूट का मामला सामने आया है, शहर के व्यवसायी मयंक छलानी को उसके घर से उठाकर बदमाशी स्कूटी से एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ जमकर मारपीट की, आरोप है, कि बदमाशों ने व्यवसायी के साथ मारपीट की और बंदूक के बल पर डराकर उससे रुपये मंगवाए।

जानकारी के अनुसार, जान के डर से व्यवसायी ने आनन फानन में अपने मुंशी को एक ज्वेलरी दुकान से 10 लाख रुपये लाने के लिए भेजा, दुकान से रुपये लेकर आते हुए मुंशी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, वहीं आरोपियों द्वारा रुपये लेते हुए सीसीटीवी फुटेज भी दिख रहा है, पीड़ित व्यवसायी मयंक छल्लानी ने गोबरा नवापारा थाने में आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की है, बताया जा रहा है, कि घटना 20 जुलाई की शाम की है, लेकिन भय और दहशत के कारण पीड़ित ने दो दिन बाद इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई बहरहाल गोबरा नवापारा पुलिस आवेदन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

– Advertisement –

Ad image

शिकायत में मुख्य आरोपी गुलजार खान, निवासी गोबरा नवापारा, का नाम सामने आया है, जबकि उसका एक अन्य साथी बिलासपुर का निवासी बताया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है, कि गोबरा नवापारा थाने में एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने पर उसने सीएसपी और रायपुर ग्रामीण एसपी से न्याय की गुहार लगाई है, वहीं इतनी बड़ी लूट की जघन्य वारदात सामने आने के बाद अबतक पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं करना भी कई सवालों को जन्म दे रहा है, वहीं इलाके के एडिशनल एसपी ने जांच उपरांत कार्यवाही करने की बात कही है, वहीं लापरवाही बरतने पर जिम्मेदार अधिकारी पर भी कार्यवाही की बात कही है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment