--विज्ञापन यहां--

CG CRIME NEWS : ऑपरेशन निश्चय में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

By NS
On: October 3, 2026 10:34 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


CG CRIME NEWS : महासमुंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ओडिशा से दो मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है।

बागबाहरा पुलिस ने 40 किलो 200 ग्राम गांजा तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार मुख्य सप्लायर शीरी दास को नुआपड़ा जिले के सुकलूमुड़ी से गिरफ्तार किया। इस मामले में पहले दो परिवहनकर्ता पकड़े जा चुके हैं और 32 लाख 20 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की गई थी।

वहीं बसना पुलिस ने 50 किलो गांजा तस्करी मामले में मुख्य सप्लायर बिस्वामित्र साहू को बलांगीर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, क्रेटा कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गांजा भिलाई भेजा जा रहा था।

तकनीकी और डाटा एनालिसिस के जरिए दोनों मामलों में पुलिस सप्लायरों तक पहुंची। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment