--विज्ञापन यहां--

CG Crime: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी

By NS
On: September 21, 2026 8:26 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


सरगुजा,अंबिकापुर/लखनपुर। CG Crime: सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गोवा से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान महेश मिंज (22), निवासी चुकनडांड सेमरपारा के रूप में हुई है। मामले में लखनपुर थाने में अपराध क्रमांक 203/26 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में अपराध दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने मामले में धारा 65(1) बीएनएस के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 भी जोड़ी।

मामले की जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के गोवा में होने की जानकारी मिली। इसके बाद लखनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुकली, गोवा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विवेचना जारी है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment