--विज्ञापन यहां--

CG Breaking : तीन साल से फरार रामगोपाल अग्रवाल EOW के

By NS
On: July 8, 2026 12:07 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। CG Breaking: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग मामले में मुख्य आरोपी कांग्रेस नेता और पूर्व नान अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल बुधवार को आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) कार्यालय पहुंचे। बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब तीन साल से फरार चल रहे थे। ईडी और EOW लंबे समय से उनकी तलाश कर रहे थे। और अब पूछताछ के लिए सामने आए हैं।

रामगोपाल अग्रवाल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके खिलाफ चल रही जांच के बीच उनके बेटे वैभव अग्रवाल से मंगलवार को EOW ने पूछताछ की थी। इसके अगले दिन रामगोपाल अग्रवाल के EOW कार्यालय पहुंचने की जानकारी सामने आई।

– Advertisement –

Ad image

कस्टम मिलिंग मामले में जांच जारी

कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन राशि मामले में जांच एजेंसियां धान मिलिंग से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच कर रही हैं। आरोप है कि वर्ष 2015 से 2023 के बीच नियमों में बदलाव और भुगतान प्रक्रिया के दौरान कुछ राइस मिलर्स को अनुचित लाभ पहुंचाया गया। एजेंसियों के अनुसार, इस मामले में करीब 127 करोड़ रुपये की अनियमितता का दावा किया गया है।

– Advertisement –

Ad image

हालांकि, इन आरोपों की न्यायिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है।

कोल लेवी मामले में भी जांच

छत्तीसगढ़ कोल लेवी मामले में जांच एजेंसियों का आरोप है कि वर्ष 2020 से 2022 के बीच कोयला परिवहन से जुड़े कारोबारियों से अवैध वसूली की गई। एजेंसियों के अनुसार, इस कथित नेटवर्क के जरिए करीब 540 करोड़ रुपये की अवैध लेवी वसूली का दावा किया गया है।

इस मामले में कई अधिकारियों, कारोबारियों और अन्य लोगों के नाम जांच के दायरे में आए हैं। फिलहाल मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है।

शराब घोटाला मामले में भी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ शराब मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और EOW सरकारी शराब बिक्री व्यवस्था में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे हैं। जांच एजेंसियों का आरोप है कि वर्ष 2019 से 2022 के बीच एक कथित सिंडिकेट के जरिए अवैध वसूली और राजस्व नुकसान पहुंचाया गया।

एजेंसियों ने इस मामले में हजारों करोड़ रुपये के कथित घोटाले का दावा किया है। हालांकि, आरोपों की पुष्टि अदालत में होना बाकी है।

रामगोपाल अग्रवाल के EOW पहुंचने के बाद अब जांच आगे किस दिशा में बढ़ती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

 

 

 

 

 

 

 



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment