--विज्ञापन यहां--

CG BREAKING: काम बाद में, भुगतान पहले, तत्कालीन

By NS
On: July 14, 2026 5:10 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


खैरागढ़। CG BREAKING: नगर पालिका परिषद खैरागढ़ में विकास कार्यों के भुगतान को लेकर सामने आए चर्चित मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। वार्ड क्रमांक 6 में निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही ठेकेदार को लाखों रुपये का भुगतान किए जाने के मामले में जांच के बाद तत्कालीन सीएमओ, उप अभियंता और प्रभारी लेखापाल को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में इस मामले की शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर कराई गई जांच में गंभीर वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताएं सामने आईं।

– Advertisement –

Ad image

जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने के बाद तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) अविनाश देवांगन, उप अभियंता मुजफ्फर हुसैन और प्रभारी लेखापाल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

आरोप है कि वार्ड क्रमांक 6 में निर्माण कार्य पूर्ण हुए बिना ही संबंधित ठेकेदार को लाखों रुपये का भुगतान कर दिया गया था, जो नियमों के विपरीत पाया गया। जांच में इस अनियमितता की पुष्टि होने के बाद विभाग ने तीनों अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया।

इस कार्रवाई के बाद नगर पालिका में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि विभाग अब इस मामले में वित्तीय जिम्मेदारी तय करने के साथ-साथ अन्य संबंधित पहलुओं की भी जांच कर सकता है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment