--विज्ञापन यहां--

CG BREAKING : कलेक्टर कार्यालय परिसर में शराबखोरी का वीडियो

By NS
On: June 17, 2026 11:47 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


खैरागढ़। CG BREAKING : जिले के कलेक्टर कार्यालय परिसर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां स्थित जिला आबकारी कार्यालय के दो कर्मचारियों का ड्यूटी समय में शराब का सेवन करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में जिला आबकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 सुजीत पुरी गोस्वामी और मुख्य लिपिक वीरेंद्र सिंह यादव कथित तौर पर कार्यालय परिसर में शराब पीते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना कार्यालय समय के दौरान की है, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली और अनुशासन पर सवाल उठने लगे हैं।

– Advertisement –

Ad image

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी खैरागढ़ के बीईओ कार्यालय से कर्मचारियों के शराब सेवन का वीडियो वायरल हुआ था। अब एक बार फिर सरकारी कार्यालय में कर्मचारियों के शराब पीने का मामला सामने आने से प्रशासन की कार्यशैली चर्चा में है।

वायरल वीडियो के बाद मामले को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। वहीं अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।

 

CG BREAKING : धारदार हथियार से देवर ने की भाभी और भतीजी की हत्या, गांव में दहशत का माहौल, आरोपी हिरासत में

 

 



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment