--विज्ञापन यहां--

CG ACCIDENT NEWS : बाइक सवार BSP कर्मी की मौत

By NS
On: July 21, 2026 11:12 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


दुर्ग। CG ACCIDENT NEWS : छत्तीसगढ़ के भिलाई से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां हाईवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में बीएसपी के ठेका कर्मी की मौके पर हो गई। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। मृतक की पहचान श्याम राव के रूप में हुई है। घटना भिलाई नगर थाना इलाके की है।

जानकारी के मुताबिक, श्याम राव भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत थे। वह सोमवार देर रात ससुराल मरोदा से दो लोगों के साथ एक ही बाइक खुर्शीपार स्थित निवास आ रहे थे। सेक्टर-5 स्थित जेपी चौक के पास सेंट्रल एवेन्यू के पास पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद श्याम राव को 50 फीट तक घसीटते हुए ले गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हुए हैं।

– Advertisement –

Ad image

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतक के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि श्याम राव नाइट ड्यूटी के लिए जा रहा था, लेकिन इससे पहले ही हादसे में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद हाईवा छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू दी है।

 

CG VIDEO : ड्यूटी में जुआ खेलते पकड़ाए नगर पालिका निगम के बेपरवाह कर्मचारी, कैमरा देखते ही मोबाइल, ताश के पत्ते छोड़कर भागे

 

 

 



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment