बालोद। CG ACCIDENT NEWS : जिले में सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम मालीघोरी के पास जुझारा नाला पुल पर हुआ, जहां तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में ग्राम रेंगनी निवासी भोजराज चौरके की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक चला रहे बालोद के शिकारी पारा निवासी लाकेश दास गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर करने की तैयारी की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह दोनों बाइकों की तेज रफ्तार बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।






