--विज्ञापन यहां--

CG ACCIDENT: मिट्टी के सामान बनाते इलेक्ट्रिक चाक में करंट

By NS
On: July 30, 2026 5:54 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


बिलासपुर। CG ACCIDENT: बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां अपने हाथों से मिट्टी को नई पहचान देने वाला एक मेहनतकश कुम्हार बिजली के करंट का शिकार हो गया। ग्राम मगर उछला निवासी 35 वर्षीय अमित प्रजापति, जो मिट्टी के बर्तन, मटके और मूर्तियां बनाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे, मंगलवार दोपहर अपने घर में इलेक्ट्रिक चाक पर मटकी तैयार कर रहे थे।

इसी दौरान अचानक चाक में करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि अमित मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर के अपोलो अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

– Advertisement –

Ad image

इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। अमित अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment