--विज्ञापन यहां--

CG ACCIDENT: अंडों से भरा मालवाहक वाहन पलटा, सड़क पर बिखरे

By NS
On: August 4, 2026 10:10 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


बिलासपुर। CG ACCIDENT: बिलासपुर कोटा रोड पर गनियारी के पास मंगलवार को अंडों से भरा एक मालवाहक वाहन सड़क हादसे का शिकार होकर पलट गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन में लदे हजारों अंडे सड़क पर बिखर गए और अधिकांश अंडे फूट जाने से पूरे मार्ग पर अंडों का ढेर लग गया।

दुर्घटना के कारण कुछ समय तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन वाहन और उसमें लदे माल को भारी नुकसान पहुंचा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस दुर्घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और संबंधित अमला मौके पर पहुंचा तथा क्षतिग्रस्त वाहन को हटाने और सड़क पर बिखरे अंडों को साफ कराने का काम शुरू किया गया, जिसके बाद यातायात को धीरे-धीरे सामान्य कराया गया।

 

– Advertisement –

Ad image



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment