खैरागढ़। CG NEWS: जिला मुख्यालय से 7 किमी दूर मुतेड़ा नवागांव में आमनेर नदी किनारे कथित तंत्र क्रिया करते कुछ लोगों को ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों को आता देख अधिकांश लोग मौके से फरार हो गए, जबकि दुर्ग निवासी अर्जुन चौहान और बरबसपुर निवासी कन्हैया लाल साहू पकड़ में आ गए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
कन्हैया ने बताया कि 8 लोग यहां धन निकालने पहुंचे थे उसने ग्राम अवेली निवासी बलवंत साहू को कथित मुख्य सरगना बताते हुए दुर्ग, दल्ली राजहरा समेत अन्य क्षेत्रों से लोगों के पहुंचने की जानकारी दी। हमारे संवाददाता रात 9 बजे कमर तक भरे नदी के पानी को पार कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार यहां पहले भी ऐसी गतिविधियां हुई हैं।






