--विज्ञापन यहां--

सेवा संकल्‍प अभियान-सेवा सेतु शिविर में पहुंचे कमिश्‍नर और कलेक्‍टर

By NS
On: October 3, 2026 7:54 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। दुर्ग संभाग आयुक्‍त एस.एन. राठौर और कलेक्टर अभिजीत सिंह आज पाटन के डॉ खूबचंद बघेल सामुदायिक भवन में आयोजित सेवा सेतु शिविर में सम्मिलित हुए। उन्‍होंने सभी विभागों के स्टाल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कृषकों का एग्रीस्‍टेक, अभिलेख सुधार,स्वामित्व योजना पट्टा वितरण की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने आम जनता से देह दान एवं रक्त दान की अपील भी की। उन्‍होंने देहदान करने वाले दानदाताओं को मंच से सम्मानित किया। विभिन्न विभागों की हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत हितग्राहियों को मंच से प्रमाण पत्र, सामग्री का वितरण किया गया। शिविर में कुल प्राप्‍त 161 आवेदनों में से 140 आवेदनों का शिविर में ही निराकरण किया गया । शिविर में स्वामित्व योजना पट्टा, पीएम सूर्य घर योजना, पीएम स्व निधि योजना, श्रमिक कार्ड, पेंशन स्वीकृत हितग्राहियों को प्रमाण पत्र मंच से वितरित किए गए।

इस अवसर पर नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, एसडीएम प्रफुल्ल गुप्ता, तहसीलदार मनोज गुप्ता, नायब तहसीलदार मनोज रस्तोगी, जनपद सीईओ महेंद्र जांगड़े, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर, लोकमणि चंद्राकर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष निशा सोनी, बाबा वर्मा, केवल देवांगन मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर,प्रकाश बिजौरा,जनपद सदस्य प्रणव शर्मा,नेहा बाबा वर्मा,केशव बंछोर सहित अन्य उपस्थित थे।

::0000::



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment