पाटन। साइबर अपराधों से बचाव एवं लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पाटन थाना पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत चीचा के ग्रामीणों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पुलिस थाना पाटन से प्रधान आरक्षक लोकेश लहरी एवं आरक्षक होमन साहू ने ग्रामीणों को साइबर क्राइम के विभिन्न तरीकों और उनसे बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया।
पुलिस कर्मियों ने कहा कि अनजान मोबाइल नंबर से आने वाले फोन, लिंक, ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी तथा सोशल मीडिया पर संदिग्ध संदेशों से सावधान रहें। किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम/डेबिट कार्ड की जानकारी, पासवर्ड या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। ऑनलाइन ठगी होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर सरपंच मीनाक्षी पंकज चंद्राकर, खोमलाल साहू, रामनारायण साहू, रामसेवक साहू, प्रेमिन निर्मलकर, ज्योति चंद्राकर, किरण साहू, गोविन्द कश्यप, बुलाकी राम साहू, श्यामाचरण मनहर, धनी राम साहू, टेटकू राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।






