--विज्ञापन यहां--

राहत की खबर: खारून नदी का जलस्तर घटा, तेजी से कम हो रहा पानी

By NS
On: September 27, 2026 1:59 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। लगातार हो रही बारिश के चलते पिछले दिनों खारून नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया था। नदी के आसपास बसे गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ने से प्रशासन और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई थी। अब मौसम में कुछ सुधार और बारिश की तीव्रता कम होने के बाद खारून नदी के जलस्तर में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है।
कल की तुलना में आज नदी का पानी काफी तेजी से नीचे उतर रहा है, जिससे नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है। कई स्थानों पर बढ़ते जलस्तर के कारण आवागमन प्रभावित हुआ था और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की स्थिति बन गई थी। जलस्तर कम होने के साथ अब हालात सामान्य होने की उम्मीद बढ़ी है।

हालांकि नदी में अभी भी पानी का बहाव तेज है और आसपास के निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में प्रशासन द्वारा लोगों से नदी, नालों और जलभराव वाले स्थानों के नजदीक नहीं जाने तथा सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों खारून नदी का जलस्तर बढ़ने से महादेव घाट पुल के ऊपर से भी पानी बह रहा था, वहीं नदी किनारे बसे गांवों में पानी पहुंचने की स्थिति बनी थी। कुछ इलाकों में लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान भी चलाया गया था। अब जलस्तर में लगातार गिरावट को क्षेत्र के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment