--विज्ञापन यहां--

Asian Games 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड मेडल

By NS
On: September 26, 2026 6:49 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। Asian Games 2026: जापान के Aichi-Nagoya में ईरान को 37-34 से हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम ने अपना खिताब बचाए रखा और लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता. यह टीम का चौथा एशियाई गेम्स का गोल्ड मेडल है और इस एशियन गेम्स में भारत को तीसरा गोल्ड मेडल मिला है.

छत्तीसगढ़ की संजू देवी भारतीय टीम में शामिल थी इस गोल्ड मेडल से उन्होंने छत्तीसगढ़ को भी गौरवान्वित कराया, साथ ही छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ विक्रम सिंह सिसोदिया इस ऐतिहासिक मैच में उपस्थित रहे

– Advertisement –

Ad image

सिसोदिया जी ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी से संजू देवी की बात कराई उन्होंने संजू देवी एवं भारतीय टीम को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

सिसोदिया जी ने बताया की छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन माननीय मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के मार्गदर्शन में लगातार खेल एवं खिलाड़ियो के विकास के लिए प्रयास कर रहा है और आगे होने वाली सभी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियो का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रयास करता रहेगा, जिससे राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके उन्होंने बताया कि स्टेडियम में live भारतीय महिला कबड्डी टीम का गोल्ड जीतना और विदेशी धरती पर जन-गण-मन की गूंज सुनना—एक अविस्मरणीय, गर्व भरा पल रहा।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment