--विज्ञापन यहां--

बटरेल में ‘नमामि भारत’ अभियान के तहत हुआ वंदे मातरम् का सामूहिक गान

By NS
On: September 25, 2026 8:59 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


पाटन। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली द्वारा देशभर में चलाए जा रहे ‘नमामि भारत’ अभियान के तहत 25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर बटरेल में वंदे मातरम् का सामूहिक गान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों, आचार्यों एवं उपस्थित अतिथियों ने एक साथ राष्ट्रगीत का सामूहिक गान कर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रीय गीत के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआर वैद्य, प्रधानपाठक, हेमलाल साहू, शिक्षक, टीके पिपरिया, प्राचार्य जागृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बटरेल, कमलेश साहू मंडल अध्यक्ष जामगांव-आर, हलधर महल्ला, प्राणनाथ साहू, बाबूलाल साहू, अनिल कुमार साहू, प्रधानाचार्य, द्वारिका साहू, वरिष्ठ आचार्य, उमाशंकर साहू, सरस्वती शिशु मंदिर बटरेल के प्राचार्य एनिल कुमार साहू सहित समस्त आचार्य एवं दीदी उपस्थित रहे।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment