--विज्ञापन यहां--

राज्य स्तरीय मानस महोत्सव एवं अलंकरण समारोह 2026, माता कौशल्या मंदिर परिसर चंदखुरी में : 26, 27 व 28 सितंबर को

By NS
On: September 24, 2026 1:47 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


शुभारंभ में केबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब, दुसरे दिवस विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के साथ मंत्री खुशवंत साहेब व समापन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ पूर्व मंत्री शिव डहरिया कार्यक्रम में शामिल होंगे।

रायपुर : मानस दर्शन जीवन अर्पण – मानस ब्रम्ह गर्भ (मानस मंथन – 6.0) तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मानस महोत्सव एवं अलंकरण समारोह माता कौशल्या मंदिर परिसर में दिनांक 26, 27 एवं 28 सितंबर को आयोजित हैं, यह आयोजन का छठवां वर्ष है इस साल भव्य व बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। प्रथम दिवस केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब आयोजन का शुभारंभ करेंगे, दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह व गुरु खुशवंत साहेब उपस्थित रहेंगे और तीसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व पूर्व केबिनेट मंत्री शिव डहरिया कार्यक्रम में शामिल होंगे। माता कौशल्या मंदिर समिति चंदखुरी व मानस दर्शन जीवन अर्पण छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित हैं। तीनों दिवस भक्तिमय प्रस्तुति के साथ साधु संतों का आशीर्वादक प्रवचन सुनने को मिलेगा, आयोजन समिति ने प्रदेश भर से सभी को कार्यक्रम में शामिल होंगे निवेदन किया है।

26 सितंबर शनिवार 2026 : मुख्य अतिथि – केबिनेट मंत्री व आरंग विधायक खुशवंत साहेब।
सुबह 11 बजे से भव्य कलशयात्रा एवं माता कौशल्या देवी का नगर भ्रमण आयोजक समिति व नगरवासी द्वारा, आरंग विधायक व केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब कलशयात्रा में शामिल होंगे व प्रमुख कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे। भक्तिमय प्रस्तुति इस प्रकार है : शाम 4 बजे से मां शारदा मानस मंडली चंदखुरी, शक्ति संगम मानस परिवार भिंभौरी बेमेतरा, जय मा कारीपाट मानस परिवार सिवनी रायपुर, गौरी शंकर मानस परिवार कौसरा बागबाहरा महासमुंद लगातार अपनी प्रस्तुति देंगे। शाम 7 बजें से सत्संग में श्री नारायण महराज राधे निकुंज रौहणी गौधाम शिक्षण एवं जनकल्याण संस्थान जांजगीरी भिलाई वाले आशीर्वचन देंगे।

27 सितंबर रविवार 2026 : मुख्य अतिथि – विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह व केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब।
मानस गान एवं अलंकरण समारोह, आशीर्वचन व श्रीराम कथा : कौशला पीठाधीश्वर श्री राजीव लोचन उपाध्यक्ष गौसेवा आयोग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा। संध्या के कार्यक्रम में जय मां कारीपाट मानस मंडली सिवनी रायपुर, ज्ञान गंगा मानस परिवार गनियारी दुर्ग, श्रद्धासुमन बालिका मानस परिवार पचपेड़ी धमतरी, शक्ति संगम मानस मंडली भिंभौरी बेमेतरा, जय जगत आजाद मानस परिवार आलेखुटा रायपुर, गौरीशंकर मानस परिवार कौसरी बागबाहरा महासमुंद, तुलसी के बिरवा मानस परिवार बिलासपुर उक्त मंडलियां लगातार अपनी प्रस्तुति देंगे।

28 सितंबर सोमवार 2026 : मुख्य अतिथि – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व पूर्व केबिनेट मंत्री शिव डहरिया।
मानस गान एवं अलंकरण समारोह, आशीर्वचन व श्रीराम कथा : श्री मज्जयोतिर्मयानंद सरस्वती सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा बेमेतरा एवं श्री सिया गोवर्धन शरण चतुर्भुज सिरकट्टी आश्रम पांडुका गरियाबंद। संध्या के कार्यक्रम में स्वांत: सुखाय मानस परिवार छुईहा राजिम, अदिति हर्षा बालिका मानस परिवार बागबाहरा महासमुंद, सुर समृद्धि मानस परिवार बेमेतरा, सीताराम मानस परिवार मुसरा डोंगरगढ़, स्वरांजली मानस परिवार तुमाकला, शोर संदेश मानस परिवार खैरझिटी महासमुंद व रामदास मानस परिवार बदौरा कबीरधाम अपनी भक्तिमय प्रस्तुति देंगे।

प्रमुख मानस संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे : श्रीराज मानस संघ धमतरी, मां कौशल्या जिला मानस संघ रायपुर, जिला मानस संघ दुर्ग, बलौदाबाजार-भाटापारा, श्रीराम किंकर शिष्य परिषद छत्तीसगढ़, श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठित छत्तीसगढ़, श्री राजीव लोचन मानस संघ गरियाबंद, मां भद्रकाली जिला मानस संघ बेमेतरा के साथ समस्त मानस संघ के कार्यकर्ता व पदाधिकारी तीनों दिवस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment