पाटन। ग्राम देवादा में सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती लक्ष्मी नीलू वर्मा ने तुलसी महिलागे के निधन पर शोकाकुल परिवार के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दुःख की इस घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करते हुए ₹5 हजार नगद राशि एवं एक कट्ठा चावल सहयोग स्वरूप प्रदान किया।
सरपंच ने कहा कि किसी परिवार के लिए अपनों को खोने का दुख बेहद कठिन होता है। ऐसे समय में समाज और ग्राम पंचायत का दायित्व है कि वह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी रहे और हरसंभव सहयोग प्रदान करे। ग्राम पंचायत की इस पहल से जरूरतमंद परिवार को आर्थिक एवं भावनात्मक सहारा मिला।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के उपसरपंच सोहन साहू, चमेली महिलागे, मनहरण जोशी, मोहन महिलागे, जीवन महिलागे सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।





