--विज्ञापन यहां--

लक्ष्मी नारायण चंद्राकर को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

By NS
On: September 17, 2026 6:15 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


दुर्ग। पूर्व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ दुर्ग के कर्मचारी नेता लक्ष्मी नारायण चंद्राकर को छत्तीसगढ़ कोऑपरेटिव फेडरेशन कर्मचारी संघ, रायपुर द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से सहकारी क्षेत्र के कर्मचारियों एवं संगठन से जुड़े पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है।

नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चंद्राकर ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कर्मचारियों के हितों और अधिकारों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि “कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और उनके हितों के लिए निरंतर संघर्ष करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।”

उनकी नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ कोऑपरेटिव फेडरेशन कर्मचारी संघ रायपुर के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश व्यास एवं महासचिव राजेंद्र शर्मा सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। संगठन के सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि चंद्राकर अपने अनुभव एवं सक्रियता से कर्मचारी हितों को मजबूती से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment