रायपुर। CG NEWS : सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत एमएमआई हॉस्पिटल, रायपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर का शुभारंभ सांसद बृजमोहन अग्रवाल, शदाणी दरबार के संत युधिष्ठिर लाल, विधायक सुनील सोनी और भाजपा नेता सुभाष तिवारी ने किया। 

यह स्वास्थ्य शिविर 17 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ हुई। सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना सबसे बड़ा उपहार है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच है कि देश का हर व्यक्ति स्वस्थ और खुशहाल रहे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना भी की। संत युधिष्ठिर लाल ने कहा कि सिंधी काउंसिल की टीम ने एमएमआई हॉस्पिटल में बड़ा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया है और उम्मीद है कि बड़ी संख्या में लोग इसका लाभ उठाएंगे।

विधायक सुनील सोनी ने बताया कि शिविर में करीब 6800 रुपये मूल्य तक की विभिन्न जांचें पूरी तरह निःशुल्क की जा रही हैं। शिविर में कई प्रकार की स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कार्यक्रम में शदाणी दरबार के सचिव उदय शदाणी, सिंधी काउंसिल की महिला विंग अध्यक्ष काजल सचदेव, महामंत्री लक्ष्मी बजाज, चंचलानी महक होतवानी, नीता कुकरेजा, किशोर आहूजा, गिरीश लहेजा, जितेंद्र मलघानी, गौरव मंधानी, धनेश मटलानी, रितेश वाधवा, गोल्डी सिदारा, राजकुमार सोनी सहित सिंधी काउंसिल के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।







