
उतई। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति जनजागरण और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम बोरीगारका (उतई)बोरीडीह में भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन धर्म ज्योति सनातन सेवा समिति, दुर्ग-भिलाई के तत्वावधान में होगा।
आयोजन में कथा वाचक आचार्य युवराज पांडेय अमलीपदर, जिला गरियाबंद (छत्तीसगढ़) द्वारा श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों एवं मर्यादा पुरुषोत्तम के चरित्र से जुड़े प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा।
रामकथा का आयोजन 28 सितंबर 2026 से 4 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। कथा स्थल ग्राम बोरीगांरका (उतई), बोरीडीह निर्धारित किया गया है।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रामकथा का श्रवण करने और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।





