--विज्ञापन यहां--

CG Health News : छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों की कमी होगी दूर,

By NS
On: September 8, 2026 11:29 AM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--


रायपुर। CG Health News : छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए राज्य सरकार जल्द ही बड़े स्तर पर डॉक्टरों की भर्ती करने की तैयारी में है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज अपने निवास पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए भर्ती प्रक्रिया लगातार जारी है और आने वाले समय में बड़ी संख्या में डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सरकार ने हाल ही में 525 नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के माध्यम से करीब 1000 डॉक्टरों की भर्ती की जा चुकी है। वर्तमान में नियमित डॉक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया भी चल रही है।

– Advertisement –

Ad image

डॉक्टरों की कमी वाले इलाकों की होगी मॉनिटरिंग

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि रायपुर में जल्द ही एक बड़ा स्वास्थ्य केंद्र शुरू किया जाएगा। इस केंद्र के माध्यम से टेलीमेडिसिन और रेडियोलॉजी जैसी सुविधाओं का उपयोग किया जाएगा। वरिष्ठ डॉक्टर दूरस्थ और डॉक्टरों की कमी वाले क्षेत्रों की मॉनिटरिंग करेंगे।

– Advertisement –

Ad image

उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के जरिए विशेषज्ञ डॉक्टर दूर बैठे मरीजों को देख सकेंगे और जरूरत के अनुसार दवाइयां एवं उपचार संबंधी सलाह उपलब्ध कराई जाएगी। इससे प्रदेश के दूरदराज के इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

सरकार का फोकस स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने पर

स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक राज्य सरकार का फोकस प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के साथ-साथ डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को दूर करने पर है। आने वाले समय में बड़े पैमाने पर होने वाली डॉक्टरों की भर्ती से सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर किए जाने की उम्मीद है।

 



Source link

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment